Tele-Law Service: अब कानूनी सलाह (Legal Advice) के लिए कोर्ट के चक्कर नहीं! - Khushbu Telecom

⚖️ कोर्ट-कचहरी और वकील के खर्च से डर लगता है?

अब कानूनी सलाह के लिए शहर जाने की जरूरत नहीं!



नमस्कार,
अक्सर हम देखते हैं कि गांव-देहात में छोटी-सी बात पर बड़ा विवाद हो जाता है। चाहे वो जमीन का झगड़ा हो, आपसी मारपीट हो, या परिवार का क्लेश।

वकील की भारी फीस के डर से हम चुप रह जाते हैं और नाइंसाफी सहते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा!

खुशबू टेलीकॉम (सिमरिया) आपके लिए लाया है भारत सरकार की 'Tele-Law' सेवा। अब हाई कोर्ट के बड़े वकील खुद आपको फोन करेंगे और रास्ता दिखाएंगे।

हम इन मामलों में आपकी मदद करेंगे

🏠 जमीन-जायदाद (Property)

  • जमीन पर कब्जा या अतिक्रमण (Encroachment)।
  • मकान और संपत्ति का बंटवारा।
  • आपसी विवाद या रास्ते का झगड़ा।

👮 लड़ाई-झगड़ा (Criminal)

  • पुलिस FIR दर्ज नहीं कर रही है?
  • मारपीट, चोरी, डकैती या छीना-झपटी।
  • धमकी मिलना या झूठा केस।
  • जमानत (Bail) की जानकारी।

👨‍👩‍👧 महिला व परिवार (Family)

  • दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा।
  • तलाक और गुजारा भत्ता।
  • महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा।
  • बाल विवाह रोकना।

⚠️ अन्य मामले

  • चेक बाउंस (Check Bounce)।
  • लेबर पेमेंट (मजदूरी) न मिलना।
  • किसी भी तरह की कानूनी उलझन।

सेवा का लाभ कैसे लें? (सिर्फ 3 स्टेप्स)

  • 1 सेंटर पर आएं: अपना आधार कार्ड और मोबाइल लेकर खुशबू टेलीकॉम (सिमरिया, कस्बा) आएं।
  • 2 रजिस्ट्रेशन: हम आपका नाम दर्ज करेंगे और वकील से बात करने का समय (Time) बुक करेंगे।
  • 3 वकील का फोन: तय समय पर एक्सपर्ट वकील आपके मोबाइल पर कॉल करेंगे। आप उनसे अपनी समस्या खुलकर बताएं।

✅ नोट: आपकी बात पूरी तरह गुप्त (Private) रहेगी। किसी को कानो-कान खबर नहीं होगी।

देर न करें, आज ही संपर्क करें!

समस्या जितनी पुरानी होगी, सुलझाना उतना मुश्किल होगा।

💬 WhatsApp पर बात करें (क्लिक करें)
📢 हमारा WhatsApp चैनल जॉइन करें
▶️ हमारा YouTube चैनल देखें

📍 खुशबू टेलीकॉम (Khushbu Telecom)

CSC एवं वसुधा केंद्र

सिमरिया, गढ़बनैली, कस्बा, पूर्णिया - 854325

Post a Comment

0 Comments