बिहार फार्मर रजिस्ट्री (Farmer ID) 2026: मोबाइल से ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

बिहार फार्मर रजिस्ट्री (Farmer ID) 2026: पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप



नमस्ते किसान भाइयों! बिहार सरकार अब फार्मर रजिस्ट्री करवा रही है ताकि सीधे आपके आधार से जुड़े खाते में पैसा भेजा जा सके। अब बैंक डिटेल्स भरने की झंझट खत्म हो गई है। नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यान से पढ़ें और खुद अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

भाग 1: पोर्टल पर अपना अकाउंट बनाएं

सबसे पहले आपको फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर अपनी आईडी बनानी होगी:

  • आधार नंबर दर्ज करें: अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें और सबमिट करें।
  • आधार OTP: आपके आधार से लिंक मोबाइल पर ओटीपी आएगा, उसे भरकर वेरीफाई करें।
  • मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन: अब एक नया मोबाइल नंबर डालें और उस पर आए ओटीपी से उसे भी वेरीफाई करें।
  • पासवर्ड बनाएं: अपना एक मजबूत पासवर्ड सेट करें और 'Create My Account' पर क्लिक करें।
    (उदाहरण: अगर आपका नाम रमेश है, तो आप Ramesh@123 जैसा पासवर्ड बना सकते हैं)

भाग 2: लॉगिन करके फार्मर रजिस्ट्री करें

अकाउंट बनने के बाद अब आपको लॉगिन करना होगा:

  • लॉगिन करें: अपना मोबाइल नंबर और बनाया गया पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • 'Register as a Farmer' चुनें: लॉगिन के बाद इस विकल्प पर क्लिक करें।
  • हिंदी नाम मिलान: अपना नाम हिंदी में लिखें। इसका 'Match Score' 100% होना चाहिए।
  • कैटेगरी और पता: अपनी जाति श्रेणी (General/OBC आदि) और आधार के अनुसार अपना पूरा पता चुनें।

भाग 3: अपनी जमीन जोड़ें (सबसे जरूरी)

ध्यान रहे, अभी केवल वही किसान आवेदन कर सकते हैं जिनके खुद के नाम पर जमाबंदी (जमीन) है:

  • जमीन का विवरण: अपना जिला, अंचल, हल्का और मौजा चुनें।
  • प्लॉट (खेसरा) नंबर: अपनी रसीद से खेसरा नंबर डालें और अपनी जमीन को सेलेक्ट करें।
  • मिलान स्कोर: यहाँ भी आपके नाम का जमीन के रिकॉर्ड से मिलान 100% होना चाहिए।

भाग 4: अंतिम सबमिशन (E-Sign)

बिना ई-साइन के आपका फॉर्म अधूरा रहेगा:

  • Proceed to E-Sign: इस बटन पर क्लिक करें।
  • आधार नंबर और OTP: फिर से आधार नंबर डालकर ओटीपी वेरीफाई करें।
  • स्टेटस चेक करें: सबमिट होने के बाद आप अपने आधार नंबर से स्टेटस चेक कर सकते हैं कि आपकी फार्मर आईडी बनी या नहीं।

ऑनलाइन आवेदन में परेशानी है?

यदि आपको आईडी बनाने या जमीन मैप करने में दिक्कत आ रही है, तो आप हमारे सेंटर पर आकर तुरंत अपना काम करवा सकते हैं।

खुशबू टेलीकॉम (CSC & वसुधा केंद्र)

पता: सिमरिया गढ़बनैली, कसबा, पूर्णिया, बिहार - 854325

संपर्क: 9123469409

إرسال تعليق

0 تعليقات