बिहार के रैयतों के लिए महा-खुशखबरी! 1908 तक के जमीन रजिस्ट्री रिकॉर्ड अब घर बैठे करें डाउनलोड
नमस्कार दोस्तों! बिहार के सभी जमीन मालिकों (रैयतों) के लिए राज्य सरकार की तरफ से एक बहुत बड़ी राहत भरी खबर आई है। अब आपको अपनी ज़मीन के पुराने दस्तावेज़ (Registry Deed / केवाला) निकालने के लिए बार-बार निबंधन कार्यालय (Registry Office) के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
🗺️ सरकार ने यह फैसला क्यों लिया?
बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण (Land Survey) का काम तेज़ी से चल रहा है। सर्वे के दौरान अपनी ज़मीन का मालिकाना हक़ साबित करने के लिए लोगों को पुराने 'केवाला' (Deed) की बहुत ज़रूरत पड़ रही है। चूँकि 100 साल पुराने कागज़ात निबंधन कार्यालयों में सड़-गल रहे थे, इसलिए सरकार ने उन्हें सुरक्षित रखने और आम जनता को आसानी से उपलब्ध कराने के लिए यह 'डिजिटाइजेशन' (Digitization) का महा-अभियान शुरू किया है।
पहले एक पुराना केवाला निकालने में महीनों लग जाते थे और कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब सरकार की इस नई तैयारी के बाद, लोग दुनिया के किसी भी कोने से अपने रजिस्ट्री दस्तावेज़ ऑनलाइन डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकेंगे।
यह काम दो चरणों में पूरा होगा:
1 प्रथम चरण (Phase 1)
इस पहले चरण में वर्ष 1990 से लेकर 1995 तक के सभी रजिस्ट्री दस्तावेजों (Deeds) को स्कैन करके डिजिटल फॉर्मेट में बदला जा रहा है। निबंधन कार्यालय की तैयारी अंतिम चरण में है और इन्हें जल्द ही पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा।
2 द्वितीय चरण (Phase 2)
पहले चरण के पूरा होते ही, दूसरे चरण में वर्ष 1908 से लेकर 1989 तक के सबसे पुराने और महत्वपूर्ण रिकॉर्ड्स भी स्कैन करके ऑनलाइन वेबसाइट पर आम जनता के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
दस्तावेज़ डाउनलोड करने के लिए क्या जानकारी चाहिए?
ऑनलाइन पोर्टल से अपना केवाला निकालने के लिए आपके पास इनमें से कोई जानकारी होनी चाहिए:
- 📌 ज़मीन का मौजा (Mauza) और थाना नंबर।
- 📌 खाता नंबर (Khata No.) या खेसरा / प्लॉट नंबर (Khesra No.)।
- 📌 रजिस्ट्री का वर्ष (Year of Registration)।
- 📌 ख़रीदने या बेचने वाले का नाम (Party Name)।
आम जनता को क्या-क्या फायदे होंगे?
💻 क्या आपको अपना केवाला निकलवाने में मदद चाहिए?
सिमरिया, गढ़बनैली और कसबा क्षेत्र के निवासियों को परेशान होने की कोई ज़रूरत नहीं है। पोर्टल चालू होते ही, आप सीधे हमारे जन सेवा केंद्र पर आ सकते हैं।
📍 Khushbu Telecom (CSC Center)हम आपको आपका पुराना केवाला खोजकर और साफ़-सुथरा प्रिंट करके देंगे!

0 تعليقات
thank you comment